फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में 22 अक्तूबर से लगातार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलेवासी इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान करवा सकते हैं। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

मामले में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला ने बताया कि स्वामित्व योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर हर ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालय पर 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे। स्वामित्व स्कीम से जुड़ी ग्रामीणों की समस्या का समाधान शिविर में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। प्रतिदिन समाधान शिविर के कार्यों की रिपोर्ट मुख्यालय पर सीनियर अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसमें किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान शिविर में बीडीपीओ, एसईपीओ, ग्राम सचिव, पटवारी और संबंधित अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर समस्याओं का निपटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें