फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई : नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नाके लगाकर 480 लोगों के चालान काटे, कई गाड़ियां भी इंपाउंड किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/पिंजौर। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 480 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा के निर्देश पर जिले भर में नाका लगाकर चेकिंग की गई। उन्होंने सभी पुलिस प्रबंधकों और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान करें, अगर वह ट्रैफिम नियम का पालन नहीं करें तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इसमें अधिकतर चालान रांग साइड, बिना हेलमेट के किए हैं। गाड़ियों में चलने वाले लोगों ने सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया है। इसलिए भी चालान काटे गए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना मास्क के 183 चालान काटे। अब तक बिना मास्क के 34643 लोगों के चालान काटे गए हैं। सूरजपुर यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कालका-पिंजौर में नाकाबंदी कर 200 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। इस चेकिंग के दौरान एक कार को इंपाउंड किया गया और लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें