फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला बोले, काला धन तो नहीं आया, महंगाई ने जरूर रुलाया

Sat, 23 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर बाबा रामदेव के साथ विदेशों में जमा काला धन वापस लाएंगे और हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। हुआ क्या, आम जनता अभी भी महंगाई की मार झेल रही है। यह कहना है इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का। वह शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जाट भवन में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जाट भवन में सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। गौरतलब है कि दिग्वियज चौटाला 5 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होने वाले इनसो के स्थापना दिवस के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने सरकार को सुझाव दिया है कि जो व्यक्ति घर में गौ को रखा है उसे सरकार 1000 रुपये प्रतिमाह दे। इससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गौ नहीं मिलेगी। चौटाला ने कहा कि सरकार का ‘बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओ अभियान’ अजय सिंह चौटाला की सोच थी। वर्ष 2003 में इनसों के गठन के बाद कॉलेजों व संस्थानों में जाकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया था और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को खत्म करने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं।  
उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में बंसीलाल ने युवाओं के हकों को दबाने का काम किया था। वर्ष 2003 में डा. अजय सिंह चौटाला द्वारा इनसो का गठन किया गया, जिससे युवाओं के हकों की आवाज का उठाया जा सके। पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ता जा रहा है। महंगाई ने आम आदमी के मुंह से निवाला छीन लिया है। 
विज्ञापन


इनेलो प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि सरकार ने जनता से झूठे वायदे किए हैं। पंचकूला की सड़कों की हालत खराब है और इसी से  प्रदेश के विकास का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहीं बात सही है कि हरियाणा के युवाओं को चंडीगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन के लिए 85 फीसदी कोटे में हिस्से होनी चाहिए। कुलभूषण अग्रवाल ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है, पर कॉलेजों में दाखिले के लिए 85 फीसदी कोटे में हिस्सेदारी नही है, जिसके कारण युवा वर्ग परेशान हो रहा  है। इस मौके पर रायपुररानी, बरवाला, पंचकूला, मोरनी, पिंजौर, कालका, रायतन-दून क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने सम्मेलन में भाग लिया और इसके साथ ही इनेलो के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें