फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव कैल की रैली में कल आएंगे पीएम मोदी, पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकला। 14 अप्रैल को यमुनानगर के गांव कैल में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम एवं रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर यमुनानगर पुलिस ने पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। ऐसे में पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को सूचित किया है कि 14 अप्रैल से पंचकूला से यमुनानगर की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला और कंटेनर आदि को इस हाईवे पर नहीं आने यिा जाएगा। भारी वाहन चालक दूसरे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, जिससे उन्हें किसी भी तरह से असुविधा न हो। वहीं, कानून व्यवस्था और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस दौरान पंचकूला पुलिस की ओर से विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे पीएम के आमजन पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग
सोमवार को यमुनानगर के गांव कैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली में पहुंचेंगे। इस रैली में पहुंचने वाले वाहनों की रास्ते और पार्किंग को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रैली में आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े, इसलिए जिला वार रास्ता और पार्किंग स्थल मैप में दर्शाया गया है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है।


1. कैथल, पेहोवा, इस्माईलाबाद, थानेसर, बबैन, शाहाबाद से आने वाले वाहन अधोया, थाना छप्पर होते हुए आएंगे और अपने वाहनों को बाईं तरफ की पार्किंग नंबर-2 में पार्क करेंगे।
विज्ञापन


2. अंबाला और पंचकूला की ओर से आने वाले वाहन बाईं तरफ की पार्किंग नंबर-2 में पार्क करेंगे।

3. पानीपत, करनाल और लाडवा से आने वाले वाहन रादौर की तरफ से आएंगे और अपने वाहनों को बाईं तरफ की पार्किंग नंबर-4 में पार्क करेंगे।

4. पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और समालखा से आने वाले वाहन सिवाह (पानीपत), शामली, थानाभवन, सहारनपुर, सरसावा होते हुए यमुनानगर आएंगे और अपने वाहनों को बाईं तरफ की पार्किंग नंबर-4 में पार्क करेंगे।

5. सहारनपुर, प्रताप नगर, छछरौली, व्यासपुर, नारायणगढ़, जगाधरी और यमुनानगर से आने वाले वाहन अपने वाहनों को दाहिनी तरफ की पार्किंग नंबर-3 में पार्क करेंगे।
विज्ञापन


- रैली में पहुंचने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें