संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के अमृतसर स्थित लाहौरी गेट कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 122वीं मन की बात एपिसोड का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर तरुण चुग ने अमृतसर सेंट्रल विधानसभा के भाजपा बूथ इंचार्जो के साथ इस कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम में बतौर स्थिति ओएनजीसी की स्वतंत्र निदेशक रीना जेटली भी उपस्थित रहीं।
मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात रेडियो संदेश कार्यक्रम में भी स्पष्ट कहा है कि जम्मू कश्मीर को अशांत करने वाले, देश के नागरिकों की हत्या करने वालों को भारत की वीर सेना ने आतंकवाद पस्त देश में घुस कर सीने पर वार करके बदला लिया है। प्रधानमंत्री ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने का संदेश दिया है और आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को सराहा है और कहा है कि आज का भारत मजबूत हाथों में है।