पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन विवादित कृषि कानून रद्द करने के फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। शुक्रवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रकाश पर्व के मौके पर तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना और किसानों से माफी मांगना, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। कैप्टन ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कल्याण के लिए कृषि कानून लाए थे।
कैप्टन ने आगे कहा कि प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया और किसानों से माफी मांगी। इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का शुक्रगुजार हूं, इससे ज्यादा कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद, कैप्टन ने ट्वीट में लिखा- पीएम ने माफी मांग ली। अब सवाल यह है कि सदन की बैठक कब होगी? अब से 10 दिन बाद 29 नवंबर को -इसकी बैठक होगी, विधेयक लाया जाएगा और कानून निरस्त किए जाएंगे। बात वहीं खत्म हो जाएगी तो अब बैठने (आंदोलन करने) का क्या फायदा?