फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाजा और रॉक जोन की टीमों को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कप्तान अमनजोत कौर के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत यूटीसीए महिला डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लाजा जोन ने रोज जोन को रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हराया। सेक्टर-24 स्थित एसडी स्कूल में खेले गए मैच में प्लाजा जोन की पूरी टीम 34 ओवर में 107 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अमनजोत ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। गेंदबाजी में पारुल सैनी ने 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोज जोन की टीम 37 ओवर में 104 के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रियंका गुलेरिया और रजनी ने 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी में अमनजोत कौर ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रमीजा और कुमारी शिब्बी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में खेला गया। इस मैच में रॉक जोन ने सुखना जोन को 142 रनों से हराया। रॉक जोन से आराधना की 69 रनों की पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। पारुषि ने 28 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखना जोन की पूरी टीम 20 ओवर में 61 रन ही बना पाई। निशा ने टीम के लिए सबसे अधिक 15 रन बनाए। गेंदबाजी में महक ने 4 विकेट और काश्वी ने 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें