पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इन दिनों बास्केटबॉल खिलाड़ियों का अभ्यास जोरों पर है। प्रैक्टिस मैचों में लड़के और लड़कियां पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरकर अपने खेल को निखार रहे हैं। खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर मैच करवाए जा रहे हैं, जिसमें पासिंग, ड्रिबलिंग, शूटिंग और डिफेंस को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
अभ्यास के दौरान खिलाड़ी अपनी गलतियों को सुधारने के साथ खेल की गति और रणनीति पर भी काम कर रहे हैं। बास्केटबॉल कोच अमरजीत कौर खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। वह उन्हें सही तकनीक, पासिंग, डिफेंस और टीम के साथ तालमेल बनाकर खेलने के तरीके समझा रही हैं।
अनुशासन और टीम भावना पर जोर
कोच अमरजीत कौर ने बताया कि नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आता है। अभ्यास के दौरान अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों में खेल को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।