पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2025 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगिरी में शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया। इसमें खिलाड़ियों का कोच और आए खिलाड़ियों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार कैटेगिरी में फतेहाबाद के जानू पहला, झज्जर के दयानंद ने दूसरा और पारस और मोहित पहलवान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
अंडर-17 के 51 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के नसीब पहला, हिसार के लक्की दूसरा और यश शर्मा व रोहित संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत के यश ने पहला, हिसार के वीरेंदर दूसरा और रमन और शुभम ने तीसरा स्थान संयुक्त रूप प्राप्त किया।
अंडर-17 के 55 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के राहुल ने पहला, झज्जर के सन्नी ने दूसरा और उत्तम और संजू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के रमन कुमार ने पहला, सतेंदर ने दूसरा और रॉबिन और लोकेश सैनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।