फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिब्बी माजरा में छह महीने पुरानी दीवार गिरने से फसल खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव टिब्बी माजरा में रविवार को हुई हल्की बारिश ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए निर्माण कार्य की पोल खोल दी। छह महीने पहले बनी दीवार गिर गई, जिससे गांव निवासी जसमेर सैनी की लगभग एक एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह दीवार जनवरी महीने में बनाई गई थी जिसकी लंबाई लगभग 50 मीटर थी। निर्माण के समय अधिकारियों और ठेकेदार ने इसे मजबूत व टिकाऊ बताकर सराहा था, लेकिन बारिश की पहली बौछार में ही यह दीवार गिर गई।
विज्ञापन

पहले से थीं दरारें- किसान
पीड़ित किसान जसमेर सैनी ने बताया कि दीवार में पहले से ही दरारें दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कई बार पंचायत से इसकी जानकारी साझा की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बारिश के कारण दीवार पूरी तरह ढह गई और उसकी खड़ी फसल बर्बाद हो गई। यह घटना निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का नतीजा है।


सरपंच ने दिया पुनर्निर्माण का भरोसा

दीवार के गिरने का कारण बारिश का पानी अधिक मात्रा में एकत्रित होना था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर दीवार का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।- सरपंच बलजीत सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें