फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीकेएल पैंथर्स बना कॉरपोरेट क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में क्रिकवेंगर्स को 21 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निपुण विल-2-विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए जुनून विल-2-विन कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पीकेएल पैंथर्स ने क्रिकवेंगर्स को 21 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी क्रिकवेंगर्स के सामने पीकेएल पैंथर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन का मजबूत लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

पीकेएल पैंथर्स की ओर से सौरभ मौदगिल ने 60 रन और अनिल राणा ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। क्रिकवेंगर्स के अक्षित महाजन ने चार विकेट हासिल किए।
222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकवेंगर्स की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन ही बना सकी। अक्षित महाजन ने 51 रन और हिमांशी वाधवा ने 47 रन बनाए। पीकेएल पैंथर्स की ओर से टोनी कुमार ने चार और ऋषि कोहली ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें