फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर -कालका वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरने को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। आरओबी छोटा करवाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरने पर बैठी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ को पिंजौर कालका वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संतराम शर्मा समर्थन देने पहुंचे। उनके साथ एसोसिएशन महासचिव आरडी गौतम मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार से आरओबी को छोटा करने की मांग की।
विज्ञापन

संतराम शर्मा ने एनएच के स्थानीय अधिकारियों पर बेवजह करीब एक किलोमीटर लंबा मिट्टी से बनने वाला आरओबी बनाकर जनता के पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे सभी लोग मिलकर इस संबंध में मुख्यमंत्री और एनएच अधिकारियों को शिकायत करेंगे और पिंजौर नालागढ़ रोड पर बन रहे आरओबी को भी छोटा करवाएंगे। इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह जैली, रणदीप सिंह दीपी, गुरचरण सिंह, विजय जोशी, जगदीप पराशर, मनीश राजपाल, कमलजीत मोती, अशोक कुमार, सुरेंद्र, कमलजीत सिंह, संजय कुमार, गुरदयाल सिंह, बंसत वर्मा नवीन, इंद्रजीत सिंह, जसदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें