फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिपेयर के बाद भी पिंजौर-कालका रोड जर्जर, लोगों ने उठाई दोबारा निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं ब्लॉक तो कहीं कंक्रीट-डामर, अलग-अलग पैच से राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से रिपेयर किए जाने के बावजूद पिंजौर-कालका रोड की हालत दयनीय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य के बाद भी सड़क पूरी तरह से जर्जर है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शौर्य, विनीत और विक्की सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पिंजौर-कालका रोड पर जगह-जगह मरम्मत की गई और कुछ स्थानों पर ब्लॉक भी लगाए गए लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। जहां ब्लॉक लगाए गए हैं, वहां सड़क की हालत ठीक है, लेकिन अधिकतर हिस्सों में सड़क आज भी खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क पर कहीं सीमेंटेड ब्लॉक लगाए गए हैं, कहीं कंक्रीट की सड़क बनाई गई है जबकि कुछ हिस्से अब भी डामर के हैं। अलग-अलग तरह की सतह होने के कारण सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने अधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि पिंजौर-कालका रोड को आंशिक मरम्मत के बजाय पूरी तरह से सीमेंटेड ब्लॉक या कंक्रीट से बनाया जाए और जर्जर हिस्सों को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें