फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मनसा के पूरे दिन लगे जयकारे

Sun, 13 Oct 2013 01:39 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें नवरात्र पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के कानन अपनी पत्नी राजेश्वरी कानन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर सभी पूजन और यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से लगाए गए कानूनी साक्षरता शिविर का दौरा किया।


इस दौरान जस्टिस कानन ने कहा कि इससे लोगों को कानूनी शिक्षा मिलेगी। हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने शनिवार को अपने पति दलबीर सिंह भुक्कल और परिवार के साथ माता के दर्शन करने के बाद कन्या पूजन किया।

इस मौके पर उन्होेंने कहा कि आज हमें कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसके साथ कन्याओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी जरूरी है।


मीडिया को भी इस दिशा में प्रयास करने होंगे, ताकि समाज की प्रवृति में बदलाव लाया जा सके। उन्होंने दिल्ली में हुई बैठक के बारे में बताया कि शिक्षा के अधिकार और मिड-डे-मील कर्मचारियों का मानदेय बढाने का मुद्दा उठाया है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला के विधायक विनोद शर्मा ने भी अपनी धर्मपत्नी शक्ति रानी शर्मा के साथ माता मनसा देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके पश्चात माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस राजन गुप्ता और चंडीगढ़ के वित्त सचिव वीके सिंह ने भी माता मनसा देवी के चरणों में माथा टेका।

पंचकूला के उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डॉ. एसएस फुलिया ने भी अपनी पत्नी और महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रेनु फुलिया के साथ अष्टमी पर यज्ञशाला में पूजन के  साथ यज्ञ भी किया।

इस मौके पर उन्होंने 21 कन्याओं का पूजन किया।



इतना चढ़ा चढ़ावा

माता मनसा देवी मंदिर में आश्विन नवरात्र पर श्रद्घालुओं द्वारा महामाई के चरणों में शनिवार को शाम पांच बजे तक एक करोड़ छह लाख 66 हजार 815 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की।

इसके साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। भक्तों ने सोने के 40 नग तथा चांदी के एक हजार 48 नग दान स्वरूप अर्पित किए हैं।

श्रद्घालुओं द्वारा कनाडा के 100 डॉलर,  अमेरिका के 357 डॉलर, इंग्लैंड के  130 पौंड, न्यूजीलैंड के 40, यूरो 205, सिंगापुर के 404 डॉलर और आस्ट्रेलिया के 110 डॉलर भी दान स्वरूप अर्पित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें