फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्लिप रोड पर गंदगी के ढेर, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबीआरएल कॉलोनी के पास लंबे समय से नहीं हुई सफाई, बरसात में सड़क तक फैल रहा कचरा
विज्ञापन

बदबू और मच्छरों से लोग परेशान, नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 की स्लिप रोड पर टीबीआरएल कॉलोनी के पास गंदगी के ढेर लगे होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क किनारे कचरा जमा है। बरसात के दौरान यह गंदगी सड़क पर फैल जाती है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा कचरे से आसपास के क्षेत्र में बदबू फैली हुई है। राहगीरों को इस मार्ग से गुजरते समय दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। गंदगी के कारण मच्छर और अन्य कीट पनपने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष पाल जांगड़ा, बब्लू, गुरचरण और अमित सहित स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग के समीप गंदगी के ढेर लगे रहना सफाई व्यवस्था की पोल खोलता है। कई बार लोगों को नाक बंद कर रास्ता पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें