फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मौत का घाट बना पिकनिक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पिछले 15 दिन में मानसूनी बारिश के दौरान उफनती बरसाती नदी और नालों में जहां तीन लोग बह गए वहीं एक महिला समेत आठ लोगों को बचाया गया। प्रशासन ने नदी और नालों के आसपास धारा-144 लगा रखी है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम करने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद लोग अभी भी घग्गर, कौशल्या, टांगरी समेत सहायक बरसाती नदियों के आसपास जाने से बच नहीं कर रहे हैं। 25 जून को बुर्ज कोटिया से घग्गर नदी में एक युवक बह गया था।
मौत का घाट बने इसी स्थान पर शुक्रवार को कुछ युवक और युवतियां घूमतीं नजर आईं। कुछ लोग पहाड़ से गिर रहे पानी में नहाते नजर आए। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए भी यह स्थान पिकनिक स्पॉट बन गया है। पिछले साल भी यहां से कुछ लोग घग्गर नदी में बह गए थे। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह द्वारा लोगों के नदी-नालों पर जाने पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी आदेशों की अवहेलना कर युवा नदी में मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पंचकूला के आसपास अधिकांश बरसाती नदियां बहती हैं। पहाड़ों में बारिश हाेने पर अचानक इन नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है। इस कारण आसपास रहने वालों को खतरा पैदा हो जाता है। इस कारण बाढ़ जैसी स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं इसको चेक करवा लेता हूं। लोगों को नदी पर जाने से रोका जा रहा है। उसके बाद भी जो लोग नदी में जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राम कुमार, एसीपी कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें