फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ई-हाजिरी एप से लगेगी 642 सफाई मित्रों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हाजिरी में पारदर्शिता लाने के लिए पंचकूला नगर निगम के सफाई मित्रों की हाजिरी अब ऑनलाइन लगेगी। सोमवार से सभी सफाई मित्र अपनी हाजिरी निगम द्वारा जारी एप पर लगाएंगे। निगम ने ई हाजिरी नामक एप तैयार है। इस एप में ही सभी सफाई मित्रों को अपनी हाजिरी लगानी होगी। निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने बताया कि इस एप का नाम ई-हाजिरी है। इस ई-एप को सोमवार को सभी वार्ड/सेक्टर के सुपरवाइजर को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि सोमवार की सुबह सभी सुपरवाइजरों की कुछ देर की ट्रेनिंग होगी।
इस दौरान सभी सुपरवाइजर को एप की कार्यप्रणाली के बारे में समझा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एप सुपरवाइजर के मोबाइल में होगी और सुपरवाइजर्स की ट्रेनिंग के बाद सफाई मित्र ई-हाजिरी पर अटेंडेंस लगा सकेंगे। आयुक्त ने बताया कि सफाई मित्र स्वयं अपनी हाजिरी नहीं लगा सकेंगे और सभी 642 सफाई मित्रों को अपनी हाजिरी लगाने के लिए वार्ड/सेक्टर सुपरवाइजर के पास जाना होगा। इस एप में हाजिरी लगानी होगी। इस एप में सुबह ड्यूटी शुरू और खत्म होने पर सफाई मित्र की हाजिरी फोटो सहित लगा करेगी। आयुक्त ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सफाई मित्र सतर्क रहेंगे और शहर की सफाई और अच्छे से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई अच्छे से होने पर स्वच्छ भारत मिशन की रैंकिंग में पंचकूला की रैंकिंग भी सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई मित्रों की शुरू होने जा रही ऑनलाइन हाजिरी को लेकर महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि फिलहाल सफाई मित्रों की हाजिरी मैन्युअली लगाई जा रही थी। इसकी सही से मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में सैनिटेशन कमेटी की बैठक में सफाई मित्रों की ऑनलाइन हाजिरी का मुद्दा उठा था, जिसमें फैसला लिया गया था कि सफाई मित्रों की हाजिरी ऑनलाइन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम शुरू होने से सफाई मित्रों की अटेंडेंस में पारदर्शिता आएगी और कौन सा सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर है और कौन सा नहीं, इसके बारे पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें