फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की ओपीडी में अब एप के जरिये भी होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में ओपीडी के मरीजों के लिए अब फोन नंबर के साथ एप के जरिए पंजीकरण की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। यह सुविधा एक सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से फोन नंबर के न लगने और ओपीडी में पंजीकरण न होने की समस्या दूर हो जाएगी। पीजीआई ने अभी एप के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस एप को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। यह एप पीजीआई की वेबसाइट से जुड़ी रहेगी और इसके द्वारा मरीज आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

पीजीआई ओपीडी प्रभारी डॉ. नवीन पाण्डेय ने बताया कि मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। एप के निर्माण पर तेजी से काम चल रहा है। एक हफ्ते के भीतर इस एप को लांच कर दिया जाएगा, जिसके बाद मरीजों को उसका लाभ मिलने लगेगा। इसमें भी प्रतिदिन समय और पंजीकरण की संख्या तय की जाएगी ताकि उसका सुचारु रूप से उपयोग किया जा सके। इसके साथ ही टेलीकंसल्टेशन की सुविधा भी पहले की ही तरह जारी रहेगी। पीजीआई प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को टेलीकंसल्टेशन के जरिए एक दिन में कम से कम 50 मरीजों देखने का निर्देश दिया है। यह संख्या अब तक 20 से 30 थी।
बॉक्स
जरूरतमंदों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
डॉ. नवीन ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को ध्यान में रखकर उनके लिए ओपीडी काउंटर पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है। इसका लाभ सिर्फ उन मरीजों को मिलेगा, जिनके पास फोन नहीं है और जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। ऐसे मरीजों के ओपीडी में आने पर रिसेप्शन काउंटर का कर्मचारी संबंधित विभाग के डॉक्टर से अनुमति लेने के बाद ही उस मरीज का कार्ड बनाकर उसे उस दिन क ी ओपीडी में जाने देगा। अगर पहले से ही उस विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही तो उस मरीज को अगले दिन बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें