फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 4.70 लाख रुपये हड़पने के लिए पेट्रोल पंप मैनेजर ने लूट की फैलाई अफवाह, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रायपुररानी। पेट्रोल पंप मैनेजर से करीब 4.70 लाख रुपये लूट की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने करीब छह घंटे बाद मामले का खुलासा कर लिया। रुपये हड़पने के लिए मैनेजर ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने जब शक के आधार पर मैनेजर से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने मामले का खुलासा कर दिया। पेट्रोल पंप मालिक विकास सिंगल की शिकायत पर पुलिस ने पेट्रेाल पंप मैनेजर अकरम अली उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप मैनेजर ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रायपुररानी की टांगरी नदी के नजदीक बंदूक की नोक पर चार लुटेरों द्वारा करीब 4.70 लाख रुपये लूटने की अफवाह फैलाई। मैनेजर अकरम अली उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि वह नमो फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दोपहर करीब सवा 12 बजे फिलिंग स्टेशन पर एकत्रित दो दिन का कैश लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। तभी अचानक टांगरी नदी के नजदीक पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों ने बंदूक दिखाकर उसको नदी के साथ लगते कच्चे रास्ते से झाड़ियों में लेकर गए। जहां लुटेरों के दो साथी भी मौजूद थे। लुटेरों ने उससे और रुपये लूटने के बाद कागज फाड़ दिए। इसके बाद लुटेरों ने बैग दूर झाड़ियों में फेंक दिया। बैग फेंकने के बाद युवक अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मैनेजर ने तुरंत मामले की सूचना फिलिंग स्टेशन पर मौजूद साथी राम कुमार को दी। राम कुमार सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचा। वहां से मैनेजर को रायपुररानी के स्थानीय अस्पताल लेकर गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही रायपुररानी पुलिस, एसएचओ सुखबीर सिंह, सीआईए-1, सीआईए-2, सीआईए-3, डिटेक्टिव स्टाफ, एसीपी सुरेंद्र कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर निकिता खट्टर मौके पर पहुंचीं और अस्पताल में दाखिल मैनेजर को भी बुलाकर पूछताछ की। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर निकिता खट्टर ने सभी सीआईए टीम को सीसीटीवी कैमरे खंगालने और आरोपियों को तुरंत ट्रेस कर पकड़ने के निर्देश दिए थे। किंतु जांच में मैनेजर ही साजिशकर्ता निकला।
विज्ञापन


मैनेजर के बयानों पर शक हो रहा था। पेट्रोल पंप मालिक द्वारा दी जानकारी के बाद पता चला कि मैनेजर ने पंप के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद मैनेजर ने पूछताछ के दौरान पूरी सच्चाई बताई। मैनेजर ने बताया कि पैसे हड़पने के चक्कर में साजिश रची थी। वह पहले भी हिसाब धोखाधड़ी करता रहा है। पुलिस पूरी तहकीकात कर रही है। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें