फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12/21 डिवाइडर के पास हादसा, मृतक की पहचान नहीं अज्ञात चालक पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कालका-जीरकपुर हाईवे पर सेक्टर-12/21 डिवाइडर के पास सड़क हादसे में घायल करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चार अगस्त की रात करीब 1:25 बजे ईआरवी-531 को सूचना मिली थी कि सेक्टर-21 की तरफ डिवाइडर के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है। ईआरवी इंचार्ज ईएचसी प्रवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ राहगीर मौजूद थे। करीब 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी थीं। उसके पास मोबाइल फोन या पर्स नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने घायल को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अज्ञात चालक ने व्यक्ति को टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें