फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। बीड़ घग्गर में सड़क पार करने के लिए खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रविंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई गुरविंदर सिंह ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे गुरविंदर काम खत्म कर ऑटो से घर लौट रहा था। सड़क पार करने के लिए वह किनारे खड़ा था, जबकि उसका बड़ा भाई रविंदर कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान पंचकूला की तरफ से आई सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने रविंदर को टक्कर मार दी। गुरविंदर ने पीछे हटकर खुद को बचा लिया।
विज्ञापन


टक्कर लगने से रविंदर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर चालक कार सहित फरार हो गया। गुरविंदर ने कार का नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन


घायल को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें