फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नायब तहसीलदार अरुणा चौहान ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बरवाला। तहसील में नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण करने पर अरुणा चौहान का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पार्षद बहादुर राणा ककराली, जनकराज राणा गोलपुरा, धर्म सिंह चौहान, समानवा के सरपंच रामकुमार, ठरवा के सरपंच अजय कुमार, प्रदीप जासपुर और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान अरुणा चौहान ने कहा कि वह अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। स्थानीय प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें