फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म से महान बनता है व्यक्ति : ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
गांव भरैली में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बेटियों को सम्मानित करते स्पीकर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। खंड बरवाला के गांव भरैली स्थित रविदास मंदिर में शिरोमणि संत रविदास जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर रविदास जयंती की बधाई दी। उन्होंने शिरोमणि संत जी के 643वें जयंती समारोह के अवसर पर संबोधित करते कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति से बड़ा नहीं होता बल्कि वह अपने कर्म से बड़ा होता है। संत शिरोमणि रविदास जी एक महान संत थे। इसलिए हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अच्छे कर्म करने चाहिए। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा भरैली द्वारा गांव में डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन बनवाने और उसमें एक लाइब्रेरी व कंप्यूटर सेंटर खोलने की मांग रखी। जिस पर स्पीकर ने कहा कि आप जगह बताएं और ग्राम पंचायत से रेजूलेशन डलवाकर मुझे दें।
विज्ञापन

शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर रविदास सभा द्वारा विधानसभा स्पीकर को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभा के प्रधान जसपाल ने बताया कि रविदास जयंती पर आज गांव के लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभा की ओर से श्रद्धालुओं की ओर से भंडारा भी करवाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, जसवीर राणा, अमरजीत, अमरीक सिंह बरवाला सभा के सदस्य जसपाल, सुखदेव राज, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, नरेश कुमार, सुखदेव, बलविन्द्र, बलदेव राज, हरीश चंद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।
बेटियों को पढ़ाने का लें संकल्प
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आज हमारी सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगाई है। इसलिए बेटियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमारे देश की बेटियों ने खेलों में भी देश का मान व सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज रविदास जयंती पर यह संकल्प जरूर लें कि बेटियों को जरूर पढ़ाए, बेटी का पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है क्योंकि बेटियों दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। इस दौरान पर उन्होंने कहा कि आज गुरु रविदास जी का जन्म पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें