पंचकूला। सेक्टर-25 डिटेक्टिव स्टाफ ने 1.476 किलोग्राम भुक्की के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी गांव घाटीवाला थाना पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रात 12 बजे गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार एक पॉलिथीन में भुक्की लेकर जा रहा है इसलिए पंचकूला - कालका हाईवे टोल प्लाजा से चंडीमंदिर से आगे पिंजौर की ओर पुलिस गश्त पर थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी भागने लगा। चेकिंग के दौरान उसके पास से एक पॉलिथीन में 1.476 किलोग्राम भुक्की मिली। इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ढांडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।