फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मिलावटी उत्पादों की जांच का तरीका सीखेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों और समागमों में सेमिनार लगाकर लोगों को दिया जाएगा संबंधित प्रशिक्षण
विज्ञापन

पंजाब सरकार फरीदकोट जिले के कोटकपूरा से शुरू करेगी अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में अब विद्यार्थी व आम लोग भी मिलावटी उत्पादों की जांच का तरीका सीखेंगे। पंजाब सरकार इसकी पहल करने जा रही है। स्कूलों और समागमों में शिविर लगाकर घटिया या मिलावटी दूध, पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच संबंधी मुहिम शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत फरीदकोट जिले के कोटकपूरा से शुरू की जाएगी।
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि इन शिविरों में आम लोगों को भी मिलावटी उत्पादों की जांच का तरीका देखने और सीखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे अपने स्तर पर ऐसे गैर-मानक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल कर सकें। वे इस मुहिम में पंजाबियों का सहयोग चाहते हैं ताकि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों की अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मिलावटखोरी के खतरे को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार पंजाब के लोगों को मानक शिक्षा और अच्छी सेहत देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और रिश्तेदारों या नजदीकी संबंधियों तक को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें