सीएमओ ने जारी किए सभी डिस्पेंसरी के डॉक्टरों को निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर- 14 अर्बन हेल्थ सेंटर, सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक और सभी डिस्पेंसरी में लोगों की जांच अब ओपीडी के समय तक होगी। इसके लिए सीएमओ की ओर से सभी डिस्पेंसरी और अर्बन हेल्थ सेंटरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मरीजों के सभी टेस्ट ओपीडी के समय दो बजे तक किए जाएं। मरीजों के टेस्ट कई बार दोपहर 12 बजे के बाद हेल्थ सेंटर्स पर नहीं होते थे। इसे लेकर उन्होंने यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच समय पर नहीं होती है तो मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
शहर के पंचकूला सहित कालका, बरवाला, पिंजौर, मोरनी औ रायपुररानी सहित सभी हेल्थ सेंटरों में मरीजों की जांच दो बजे तक कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इसमें सीबीसी, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सभी जांच लोगों की फ्री में की जाएगी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मरीजों को राहत देने के लिए यह काम किया जा रहा है।
कोट
डिस्पेंसरी और अर्बन हेल्थ सेंटरों में ओपीडी के समय दो बजे तक सभी मरीजों के टेस्ट होंगे और दवाएं दी जाएंगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस संबंध में सभी को सर्कुलर भेजा जा चुका है।
-डॉ. मुक्ता कुमार,सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6