माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर आयुष्मान काउंटर के पास लीकेज के कारण पानी भरा है। इस कारण यहां पर आने वाले मरीजों की दिक्कत का समना करना पड़ा है। कई बार मरीज फिसलकर गिर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसके बाद इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। सीढ़ी से लोग चलने में भी डर रहे हैं।
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजी फीस काउंटर और आयुष्मान काउंटर के बीच की छत पर पानी की लीकेज बनी हुई है। इस कारण सीढ़ी में भी फिसलकर गिरने का खतरा बना है। वहीं गाउंड पर पानी भर जाने के कारण हालात खराब हो गए हैं। बरवाला से इलाज कराने आए अमित कुमार ने बताया कि उनका पैर फिसल गया। इस कारण वह गिर गए और उन्हें चोट लगी है। वह मरीज को साथ लेकर आए हैं। वहीं मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि दीवारों की सीलन को जल्द ठीक कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ मीटिंग कर सभी सीलन को दूर कराएंगे।