फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा ग्राउंड में बरसने वाला है खास

Sun, 13 Oct 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे का त्योहार रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न कमेटियों ने पंचकूला सेक्टर 5, 15, 19 और 21, गांव सकेतड़ी, मनसा देवी कांप्लेक्स के साथ ब्लॉक बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर एवं कालका में भी रावण का पुतला फूंकने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सभी स्थानों पर रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले बना लिए गए हैं। इस बार सबसे आकर्षक पुतला दहन सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में होगा। इसमें लोगों पर विमान से पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन



भगवान श्रीराम द्वारा रविवार को रावण का वध करने के बाद सूरज ढलने से पहले अन्य पुतलों को भी अग्नि के हवाले किया जाएगा। इस बार सबसे आकर्षक दशहरा इस बार सेक्टर-5 के परेड ग्राऊंड का होगा।


कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान सतपाल गर्ग, महासचिव संदीप गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बाताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव केके खंडेलवाल समारोह में मुख्यअतिथि होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया करेंगे। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी मोती लाल होंगे।


इस ट्रस्ट के महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि इस बार दशहरे पर फूंके जाने वाले रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी विशेष होंगे। इन पुतलों की ऊंचाई 60 फुट होगी।

इसके लिए मैदान को तीन ब्लॉकोें में बांटा गया है, जिसमें सात हजार से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होेंने बताया कि समारोह में स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इसके साथ ही क्लब और ट्रस्ट ने भी निजी सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की है।

पत्रकार सम्मेलन मे प्राचीन आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा, वाइस चेयरमैन सुभाष पपनेजा, महासचिव लीलाधर सचदेवा, निर्देशक पवन शर्मा, हरीश सहानी, अनिल गोयल, अचिंत आनंद, निशांत आनंद, ट्रस्ट के प्रचार सचिव सुरेंद्र गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एक घंटे होगी फूलों की बारिश
समारोह में तीन विमानों के जरिए लगभग एक घंटे तक लोगों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक करने वाली सामग्री भी विमानों से गिराई जाएगी।

सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में श्रीमाता मनसा देवी चैरीटेबल एवं डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा दशहरा समारोह मनाया जा रहा है। यह विमान रिमोट कंट्रोल से चलेंगे।

इन इलाकों से गुजरेगी झांकी
दशहरा समारोह से पूर्व विशाल झांकियां निकाली जाएंगीं। यह झांकियां सेक्टर 9, 10, 11, 4, 5 और अन्य स्थानों से होती हुई परेड ग्राउंड पहुंचेंगी।


यहां पर राम और रावण युद्ध होगा। इसके बाद रावण दहन होगा। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें