फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घरों की सजावट, पूजा-पाठ और परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी सजावट से गुलजार हुए रायपुररानी के बाजार, त्योहारों की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। त्योहारी सीजन के चलते रायपुररानी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों, मिठाइयों, पूजा सामग्री, दीयों, सजावटी सामान और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।
त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावटी वस्तुओं से सजाया है। बाजार की रौनक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वहीं, लोग घरों की सजावट, पूजा-पाठ और परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार आने वाले त्योहारों से स्थानीय दुकानदारों को कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। दुकानदारों का मानना है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें