फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीए चुनाव के लिए नामांकन आज से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीए चुनाव चार अक्तूबर को, नामांकन आज से
विज्ञापन

सबहेड
तीन अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं, 200 सदस्य करेंगे मताधिकार का प्रयोग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के चुनाव चार अक्तूबर को होंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया एक अक्तूबर से को शुरू होगी जबकि तीन अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव लोढ़ा कमेटी के मुताबिक कराए जा रहे हैं। पीसीए में यह चुनाव प्रधान पद, उप प्रधान पद, सेक्रेटरी, खजांची, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मेंबर्स एपेक्स कमेटी के लिए होंगे। बता दें कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) में 200 के करीब सदस्य हैं। चार अक्तूबर को होने वाले चुनाव में पीसीए के लाइफ टाइम मेंबर्स, एग्जीक्यूटिव मेंबर, स्टेट से इंटरनेशनल लेवल तक क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले मिला मोंगिया को वोट देने का अधिकार : पीसीए ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया को वोट डालने का अधिकार दे दिया है। इससे पहले चार अन्य इंटरनेशनल खिलाड़ी भूपिंदर सिंह सीनियर, विक्रम राठौर, रतिंदर सिंह सोढी, हरविंदर सिंह को अपने मत डालने का अधिकार पिछले महीने ही मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें