फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए सख्त पहरा, किसी एक ने नहीं दिखाया चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। यही कारण है कि जिला लघु सचिवालय की तरफ आने वाली सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा 30 सितंबर से लेकर 4 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। लेकिन पहले दिन पंचकूला विधानसभा से नामांकन भरने कोई नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक स्वागत के लिए नजरें बिछाए रखीं, लेकिन किसी भी पार्टी के प्रत्याशी का दीदार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के मुख्य रास्तों पर भारी नाकाबंदी
नामांकन भरने के वक्त किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसलिए जिला प्रसाशन द्वारा जिला सचिवालय के मुख्य सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा कर भारी नाकाबंदी की गई है। सेक्टर 1/2 की विभाजित सड़क से सचिवालय आने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर के वन-वे कर दिया गया है। पंचकूला कालका हाईवे की तरफ से सचिवालय में आने वाले रास्ते पर पूरी तरह से बैरिकेट्स लगाकर सचिवालय में प्राइवेट वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।
प्रत्याशी सहित कुल पांच लोगों की ही एंट्री होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों अनुसार कोई भी प्रत्याशी नामांकन भरने के वक्त अपने सहित पांच लोगों से ज्यादा को नामांकन कार्यालय व जिला सचिवालय परिसर में नहीं ला सकता। प्रत्याशी या उसके साथ आए समर्थकों के किसी भी वाहन को सचिवालय के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज कोई भी नहीं आया नामांकन भरने
प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र पंचकूला एसडीएम सुशील कुमार के सामने दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। पंचकूला एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने पंचकूला विधानसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें