फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गिरदावरी व डिजिटल क्रॉप सर्वे में लापरवाही पर पटवारी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गांवों में किया औचक निरीक्षण, विसंगतियां मिलने पर प्रशिक्षु को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे की गहन समीक्षा के दौरान लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए एक पटवारी को चार्जशीट और एक प्रशिक्षु पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने वीरवार सुबह 8 बजे से विभिन्न गांवों का दौरा किया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर खेतों में पहुंचकर प्रत्येक खसरे का मिलान किया। निरीक्षण के दौरान पटवारी द्वारा दर्ज प्रविष्टियों और मौके पर मौजूद फसलों में विसंगतियां पाई गईं।
विज्ञापन

इस पर संज्ञान लेते हुए हल्का काजमपुर, तहसील रायपुररानी के पटवारी अमित को तत्काल प्रभाव से चार्जशीट करने और प्रशिक्षु पटवारी मीनाक्षी को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण न करने पर शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश जिला राजस्व अधिकारी को दिए गए।
उपायुक्त ने सबसे पहले गांव भूड़ में गिरदावरी की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने एक स्क्रीनिंग प्लांट का औचक निरीक्षण कर एसओपी के सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक बरवाला के गांव टाबर, सुल्तानपुर और कोट में भी गिरदावरी की जांच की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें