फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में दो घंटे सर्वर डाउन होने से परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में सोमवार को सुबह दो घंटे सर्वर डाउन रहा। इस कारण मरीजों को कार्ड बनवाने और टेस्ट कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल में लगातार रिपेयरिंग का काम चलने के कारण कई बार तकनीकी खराबी आ रही है। इस कारण दो घंटे सुबह भी सर्वर खराब रहा। इसमें बाद इंजीनियरों की टीम ने सर्वर ठीक किया। इसके बाद लोगों के रजिस्ट्रेशन कार्ड बने और उन्हें इलाज मिल सका।
विज्ञापन

इलाज के लिए आए मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर और ब्लड सैंपल के लिए नली लेने में सर्वर नहीं चलने से परेशानी हुई। दो घंटे तक लोगों को सैंपल देने के लिए इंतजार करना पड़ा। बरवाला से आए अजीत कुमार, सुनील सिंह ने बताया कि सुबह सर्वर नहीं चलने के कारण एमडी मेडिसिन के डॉक्टर को दिखाने में परेशानी हुई है। वहीं पंचकूला माजरी गांव से आई सुमन रानी ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने और खून की जांच में देरी से परेशानी हुई है।
कोट -
सिविल अस्पताल के सर्वर को ठीक कराया गया है। सर्वर चलने के बाद सभी के टेस्ट और कार्ड बने हैं। अस्पताल में मेटीनेंस का काम चलने के कारण कई बार सर्वर में खराबी आ रही है। इंजीनियरों को यह निर्देश दिए हैं कि सभी सर्वर को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें