फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कंप्यूटर में इंट्री नहीं होने से पांच घंटे तक एक्सरे, मेमोग्राफी के लिए मरीजों ने किया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में सर्वर डाउन होने, एक्सरे मशीन में लाइट नहीं पहुंचने के कारण वीरवार को चार घंटे तक मेमोग्राफी और एक्सरे नहीं हो पाई। इस कारण मरीज पांच घंटे तक लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करते रहे। पंचकूला सहित कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी से आए मरीजों को दिक्कत हुई। जांच के दोबारा रिपोर्ट दिखाने के लिए फिर से ओपीडी में भी लंबी लाइनों में लगना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बारिश के बाद एक्सरे रूम का सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने के साथ कंप्यूटर बंद हो गए। वहीं, मशीन में लाइट नहीं पहुंचने से एक मशीन बंद हो गई और दोपहर 12 बजे के बाद मशीन चली। इस कारण मरीज सुबह इलाज कराने के लिए सात बजे आए और पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण सर्वर डाउन होने का खामियाजा आए दिन सिविल अस्पताल मेंं मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

पांच घंटे लाइन में लगने के बाद हुआ टेस्ट
सुबह हाथ और सीने में दर्द था। इलाज के लिए सिविल अस्पताल आया। इसके बाद डॉक्टर की ओर से छाती के एक्सरे के लिए लिखा गया। इलाज के लिए पांच घंटे लाइन में लगे। इसके बाद एक्सरे देरी से हुआ। इस कारण दिनभर लाइन में लगने के बाद इलाज हुआ। मोरनी से आने जाने में भी परेशानी हुई। -धर्मपाल निवासी मोरनी, मरीज
विज्ञापन

सर्वर खराब होने की जानकारी मिली
जब अस्पताल में मैं एक्सरे कराने पहुंचा तो पता चला कि सर्वर खराब है। अभी काम नहीं होगा। इस कारण सर्वर को सही करने में समय लगा। इस कारण देरी से टेस्ट हुआ। पिंजौर से इलाज के लिए आए थे। दिनभर का समय इलाज कराने में लग गया। इस कारण नौकरी पर नहीं जा पाए। -अजय निवासी पिंजौर, मरीज
अस्पताल में बारिश के बाद हालात ठीक नहीं
अस्पताल में इलाज के लिए बारिश के बाद हालात ठीक नहीं हैं। मैं हड्डी की ओपीडी में दिखाने के बाद यहां पर टेस्ट के लिए आया था। समय पर टेस्ट नहीं होने से लंबी लाइनों में लगना पड़ा। मेरी अस्पताल प्रबंधन से मांग है कि वह इस काम को पहले ठीक करे, जिससे कि इलाज समय पर हो। -सौरभ निवासी पिंजौर, मरीज
इलाज समय पर नहीं मिला
मेरा पैर और घुटने का पांच घंटे बाद टेस्ट होने के कारण डॉक्टर दो बजे उठ गए थे। एक घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर मिले। इस कारण परेशानी हुई। इलाज के लिए टेस्ट में देरी से परेशानी हुई है। -राकेश निवासी सेक्टर-26, मरीज

कंप्यूटर का सर्वर खराब होने और एक्सरे मशीन मेंं बिजली नहीं पहुंच रही थी। इस कारण जांच होने में समय लगा। इसे ठीक कराने केे बाद सभी मरीजों की जांच की गई है।
विज्ञापन

डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें