फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वायरल बुखार और प्लेटलेट्स घटने के मरीज बढ़े, बुखार की स्पेशल ओपीडी बंद होने से इलाज को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में बारिश के बाद वायरल बुखार और प्लेटलेट्स घटने के मरीज बढ़ गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी रविवार को बुखार की स्पेशल ओपीडी रविवार को बंद होने से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

स्पेशल फीवर ओपीडी बंद होने से मरीजों कोे इमरजेंसी में लंबी लाइनों में लगकर इलाज करवाना पड़ा। अस्पताल के वार्ड में इलाज कराने आए पिंजौर से सुनील कुमार ने बताया कि उनका तीन वर्षीय बेटे के प्लेटलेट्स वायरल बुखार के साथ कम हो गए हैं। इस कारण परेशानी हुई। दो दिन भर्ती करवाने के बाद प्लेटलेट्स बढ़े हैं। वहीं, पंचकूला के सेक्टर-4 हरिपुर से इलाज कराने आए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बुखार है। लंबी लाइनों में लगकर दो घंटे बाद नंबर आया। स्पेशल फीवर क्लीनिक नहीं चलने से परेशानी हो रही है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
बुखार की दवाएं खुद न लें, डॉक्टरोंं को दिखाएं
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी मेंं तैनात डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि अगर किसी को बुखार आता है तो वह अपना इलाज समय पर करवाएं। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लें। दवा अपनी मर्जी से नहीं खाएं। दवा खाने के साथ डॉक्टरों की ओर लिखे गए टेस्ट जरूर करवाएं। अगर किसी को बुखार नहीं जा रहा है तो लोगों को डेंगू, मलेरिया के टेस्ट भी जरूर करवाने चाहिए। वहीं, खानपान में तला भुना खाने से बचें। गर्मी के मौसम में हल्का खाना पचने वाला भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें