फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मरीज धूप में, शेड में प्राइवेट गाड़ियां<bha>;</bha> सिविल अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसिन ओपीडी के पीछे नो-व्हीकल जोन में बने शेड के नीचे कई दिनों से खड़े हैं वाहन
विज्ञापन

मरीज के तीमारदार ने स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर मांगा समाधानदो महीने पहले तस्वीरें ट्वीट किए जाने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, मामला सामने आने पर पीएमओ ने वाहन मालिकों का पता लगाकर कार्रवाई की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए बनाए गए शेड पर प्राइवेट वाहनों का कब्जा है, जबकि मरीज और उनके तीमारदार धूप में बैठने को मजबूर हैं। मेडिसिन ओपीडी के पीछे नो-व्हीकल जोन में बने पक्के शेड के नीचे पिछले कई दिनों से प्राइवेट वाहन खड़े हैं। इस व्यवस्था की तस्वीरें एक मरीज के तीमारदार ने स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन करीब दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नो-व्हीकल जोन में खड़े हैं वाहन
अस्पताल में मेडिसिन ओपीडी के ठीक पीछे और मेन रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इसी क्षेत्र में लोहे के शेड बनाए गए हैं। तीमारदार भारत भूषण बंसल के अनुसार, इन शेड के नीचे पिछले काफी दिनों से वाहन एक ही जगह खड़े हैं। इनमें दिल्ली नंबर की एक एंबुलेंस के अलावा दो अन्य लग्जरी प्राइवेट गाड़ियां शामिल हैं।

ट्वीट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अव्यवस्था से परेशान एक मरीज के तीमारदार ने शेड में खड़ी गाड़ियों और धूप में बैठे मरीजों की तस्वीरें लेकर स्वास्थ्य मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किया था। इसमें समस्या का समाधान कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। अब मामला पीएमओ के संज्ञान में आने के बाद वाहनों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन


लावारिस वाहनों की होगी पहचान
मामला मेरे संज्ञान में आया है। ऐसे लावारिस वाहनों की पहचान की जाएगी। जल्द ही इन वाहनों के मालिकों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें