फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में बढ़े मरीज, रजिस्ट्रेशन काउंटर का गेट तक करना पड़ा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पीजीआई में चल रही हड़ताल के बाद शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। ओपीडी में मरीजों को लंबी लाइन में लगना पड़ा। शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा है।
अस्पताल में बच्चों, गायनी, स्किन, टीबी सहित सभी ओपीडी में रजिस्ट्रेशन जरूरी होने के कारण लोगों को इलाज कराने में दो-दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। यहां तक कि रजिस्ट्रेशन काउंटर का गेट तक बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी 15 अगस्त के बाद शुक्रवार को खुली। पीजीआई की हड़ताल के बाद यहां की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई। अस्पताल के वीरवार को मरीजों की संख्या करीब पांच हजार पहुंच गई। इस कारण मरीजों को जमकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
इलाज के लिए सेक्टर-12 से आए राकेश कुमार ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ही एक घंटे लाइन में लगा रहा। इसके बाद स्किन ओपीडी की पर्ची बनी।
एमडी मेडिसिन में इलाज कराने आई राजेश्वरी देवी ने बताया कि ओपीडी में इलाज के लिए, पर्ची बनने के बाद भी एक घंटे का इतंजार के बाद नंबर आया। वहीं जांच कराने के लिए भी लोगों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। लाइन में एक घंटे लगने के बाद लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में भीड़ ज्यादा हो गई थी। अन्य दिनों के मुकाबले मरीज काफी ज्यादा आ गए थे, इस कारण इलाज में ज्यादा देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें