फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में दिनभर परेशान रहे मरीज, एमसीएच में भरा सीवरेज का पानी, टॉयलेट पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में शुक्रवार का दिन मरीजों के लिए परेशानी भरा रहा। मदर एंड चाइल्ड केयर (एमसीएच) बिल्डिंग में तीसरे दिन भी सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर ओपीडी और कार्ड काउंटर के पास भर गया। इससे मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, सिविल अस्पताल की इमरजेंसी समेत सभी ओपीडी में आने वाले मरीजों को शाम तक पीने का पानी नसीब नहीं हुआ। पानी की किल्लत के बीच टॉयलेट बंद होने से दोहरी मार झेलनी पड़ी। कई टॉयलेट पर ताले लटके मिले। पुरानी बिल्डिंग के ऑपरेशन थिएटर में पानी नहीं पहुंचने से इलाज भी रोकना पड़ा। हार्ट के ऑपरेशन के लिए आए मरीजों को भी पानी नहीं मिला। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने पानी की किल्लत को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग से संपर्क किया, लेकिन देर शाम तक सप्लाई बहाल नहीं हुई थी। वहीं एमसीएच में सीवरेज लीकेज का ठोस समाधान नहीं निकल सका। तीमारदारों का कहना था कि गायनी और बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीजों को दिनभर सीवरेज के पानी से होकर गुजरना पड़ा। ऐसे हालात बने रहे तो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें