फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में विंटर शेड्यूल आज से लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सहित शहर के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में शीतकालीन ओपीडी शेड्यूल लागू हो गया है। अब अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के तहत ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चल रही थी।
विज्ञापन


हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में हर साल 16 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक समर टाइमिंग (8 से 2) और 16 अक्टूबर से 15 अप्रैल तक विंटर टाइमिंग (9 से 3) लागू होती है। इसी क्रम में पंचकूला में भी समय में बदलाव किया गया है। मरीजों की भीड़ से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर आधा घंटा पहले खुलेंगे।

पीएमओ डाॅ. आरएस चौहान ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव केवल आउटडोर (ओपीडी) सेवाओं के लिए है। इंडोर (आईपीडी) और इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे संचालित रहेंगी। अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालयों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें