पंचकूला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवा माई भारत क्विज प्रतियोगता में भाग ले सकते हैं। इस क्विज में अव्वल रहने वाले 10,000 विजेता युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन माई भारत पोर्टल के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व विचार-विमर्श और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना है। जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का लक्ष्य देश के युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ना है। इस पहल की शुरुआत माई भारत क्विज से होगी। क्विज में भाग लेने के लिए माई भारत क्विज पर लॉगिंग करना होगा। जो 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी ताकि देश के हर कोने के युवा इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता के पहले चरण में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इसके साथ ही चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा।