फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-7 मार्केट में पार्किंग संकट गहराया, ग्राहक लौट रहे खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कम पार्किंग स्पेस, सड़क किनारे बेतरतीब वाहन और बाहरी गाड़ियों के दबाव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

व्यापारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग की मांग उठाई, सड़कों पर रांग पार्किंग से जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ा
सेक्टर-6, 11 और 20 में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शामिल सेक्टर-7 मार्केट में पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पार्किंग के लिए सीमित स्थान, बाहरी वाहनों का दबाव और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अब मल्टीलेवल पार्किंग ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।
सेक्टर-7 मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। आसपास के सेक्टरों के अलावा चंडीगढ़ और मोहाली से भी बड़ी संख्या में ग्राहक यहां आते हैं। लेकिन पार्किंग की उपलब्ध क्षमता जरूरत के मुकाबले काफी कम है। दुकानदारों के अनुसार मौजूदा पार्किंग में करीब 500 से 600 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था है, जबकि प्रतिदिन 15 से 20 हजार लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन


वाहन खड़ा करने में लग जाते हैं 20 से 25 मिनट
व्यापारियों का कहना है कि सुबह से शाम तक पार्किंग स्थल लगभग भरे रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को वाहन खड़ा करने के लिए लंबे समय तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार पार्किंग नहीं मिलने पर लोग खरीदारी किए बिना ही वापस लौट जाते हैं, जिसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है।

अतिक्रमण हटने के बाद फिर लौट आई पुरानी समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्रशासन ने फुटपाथों और खाली स्थानों से अतिक्रमण हटाकर राहत दिलाई थी, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अन्य बाजार भी जूझ रहे हैं पार्किंग संकट से
सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.के. नैय्यर, महासचिव सुनील जैन और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-11 में शोरूम के सामने, सेक्टर-6/7 क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों के आसपास तथा सेक्टर-20 के बाजारों में भी पार्किंग की गंभीर समस्या है। इसके अलावा सेक्टर-2, 4, 6, 8, 9 और 15 में भी सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग आम बात हो गई है। एसोसिएशन का कहना है कि सेक्टर-8, 9, 11 और 20 में रेहड़ियों तथा सड़क किनारे पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होता है। कई स्थानों पर चार लेन की सड़कें सिमटकर एक लेन जैसी स्थिति में पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग

व्यापारियों और स्थानीय संगठनों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम से सेक्टर-6, 11 और 20 के बाजारों में मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल पार्किंग समस्या का समाधान होगा, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। साथ ही नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित और सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें