ट्रायल के दौरान हवा में उड़ता पैराग्लाडर।
- फोटो : PKL OFFICE
मोरनी। इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। शनिवार को इसका पहला ट्रायल किया गया। भूडी गांव के पास से पैराग्लाइडर एक्सपर्ट की ओर से उड़ान भरी गई जोकि सफल रही। इस दौरान काफी संख्या में लोग पैराग्लाइडर को देखने के लिए पहुंचे।
शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन महेश सिंगला ने बताया कि शनिवार को पहला ट्रायल किया गया है। अगर इसमें पर्यटकों का रुझान बढे़गा तो इससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे लोगों की आमदन बढे़गी। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।
साइकिल रेस आज, स्पीकर करेंगे रवाना
इको-टूरिज्म को बढ़ाने देने के लिए शिवालिक डेवलपमेंट बोर्ड (एसडीबी) की ओर से मोरनी हिल्स में रविवार को एक दिवसीय ट्रैक, माउंटेन बाइकिंग ट्रैक और कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें साइकिल रेस को पंचकूला से विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसका समापन मोरनी के बहुतकनीकी संस्थान में पूर्व विधायक लतिका शर्मा की अध्यक्षता में होंगा।