फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब पंचकूला के सी रोड्स भी मशीनों से चमकेंगे, नगर निगम खरीदेगा तीन रोड स्वीपिंग मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
18 करोड़ रुपये की लागत से आएंगी अत्याधुनिक मशीनें, सभी 20 वार्डों में सफाई व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम
विज्ञापन

एक घंटे में 6 से 8 किलोमीटर सड़क साफ करने में सक्षम हैं मशीनें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर की सफाई व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तीन मेकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। इन मशीनों के संचालन के बाद पंचकूला के सी रोड्स की भी मशीनों से सफाई होगी। फिलहाल नगर निगम केवल ए और बी रोड्स की सफाई मेकेनाइज्ड मशीनों से करवा रहा है।
नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि नई मशीनों के आने से सभी 20 वार्डों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। अत्याधुनिक रोड स्वीपिंग मशीनें एक घंटे में 6 से 8 किलोमीटर सड़क की सफाई करने में सक्षम हैं। मशीनें सड़क पर फैले कचरे के साथ धूल और सूक्ष्म कणों को भी प्रभावी ढंग से हटाएंगी। सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी होगा, जिससे धूल नहीं उड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मशीनों के उपयोग से सफाई कर्मचारियों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें अन्य कार्यों में लगाया जा सकेगा। साथ ही मशीनों से सफाई कार्य सुबह के समय कराया जाएगा, ताकि इसकी बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें