फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला की डीसीपी ने जाना कैसे छपता है अखबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में पंचकूला की डीसीपी एवं आईपीएस अधिकारी सृष्टि गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला कार्यालय में अखबार के प्रकाशन से जुड़ी हर प्रक्रिया से रूबरू होने के साथ इसकी व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी हासिल की। उन्होंने रिपोर्टिंग, एडिटिंग, पेज मेकिंग से लेकर हर पहलू को बारीकी से जाना। इस दौरान डीसीपी ने अंतरराष्ट्रीय से लेकर स्थानीय पत्रकारिता के विविध पक्षों के बारे में प्रश्न भी किए। वहीं, आज के दौर में मीडिया की बढ़ती भूमिका के बारे में भी पूछा। रविवार को वह डिजिटल और संपादकीय विभाग की टीम से भी मिलीं। इसके बाद डीसीपी को मौके पर छपता हुआ अखबार दिखाकर प्रिंटिंग की जानकारी दी गई। प्रिंटिंग प्रेस में तैनात कर्मचारी ने बताया कि संपादकीय विभाग से पीडीएफ उनके पास आती है, उस पीडीएफ को सीटीपी के जरिए प्लेट पर इंप्रेशन प्रिंट कर लेते हैं और इसके बाद प्लेट को मशीन में फिट कर कागज की रील पर अखबार की प्रिंटिंग होती है।
विज्ञापन


अखबार की प्रिंटिंग की टाइमिंग और कॉपियों के बारे में ली जानकारी
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अखबार की प्रिंटिंग की टाइमिंग और कॉपियों के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि एक घंटे में 36 हजार कॉपियां छपती हैं। मशीन पर एक मिनट में 600 और एक सेकेंड में 10 कॉपी प्रकाशित की जाती हैं। इसके बाद उन्होंने कलर कंबिनेशन के बारे में जानकारी हासिल की, जिसमें उन्हें बताया गया कि चार रंगों से ही सभी रंग बनते हैं और इसके लिए चार प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही उनको प्लेट बनाने वाली सीटीपी मशीन भी दिखाई गई। यहां ऑफ सेट प्रिंटिंग और डिजिटल प्रिंटिंग की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि ऑफ सेट प्रिंटिंग में सीएमवाईके यानि श्यान, मजेंटा, यलो और ब्लैक कलर का प्रयोग किया जाता है। वहीं, डिजिटल के लिए आरजीबी रंग का प्रयोग होता है। इसमें रेड, ग्रीन और ब्लू रंग का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें