फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: नागरिक अस्पताल में मिला शव, इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में सीट के ऊपर गिरा था युवक

Wed, 10 Jun 2026 10:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सफाई कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को बाथरूम की सीट के ऊपर गिरा हुआ देखा। 
विज्ञापन
बाथरूम में मिला शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। इसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रहमान निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब सफाई कर्मचारी इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को बाथरूम की सीट के ऊपर गिरा हुआ देखा। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ को दी। इसके बाद युवक को बाहर निकालकर उसकी जांच की गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें