फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: सेक्टर-19 में हुए डबल मर्डर केस में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अभयपुर के हैं सभी

Mon, 06 Jul 2026 12:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सेक्टर-19 में नामकरण समारोह के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर-19 में हुए डबल मर्डर मामले में अर्जुन की हत्या के मामले में सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभयपुर निवासी विपिन, प्रेमचंद और सुखप्रीत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन




सोमवार दोपहर पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर-19 में नामकरण समारोह के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें