पंचकूला। सेक्टर-20 की सनसिटी सोसाइटी में विवाहित महिला शैली कांसल की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसे पति पंकज कांसल को 21 जुलाई को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। बुधवार 23 जुलाई को पति पंकज को अदालत में पेश करना था, लेकिन अदालत ने पंकज की चार दिन की रिमांड और बढा दी है। वहीं अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेकटर-26 को सौंप दी गई है।
ये था मामला
सेक्टर-20 की सनसिटी सोसाइटी में 14 जुलाई को विवाहित महिला शैली कांसल की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़िता के परिजनों ने सेक्टर-20 थाने के पास शब को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। सड़क जाम कर पुलिस की निष्पक्ष जांच पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी भी की थी। इसके साथ ही शैली के पति पंकज पर लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शादी के समय दिए गए दहेज के अलावा समय-समय पर नकद राशि और जेवरात देने के बावजूद आरोपी शराब, अय्याशी और गलत संगत में पड़कर महिला के साथ मारपीट करता था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता खुद मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 80, 85, 115, 316(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के कारण स्पष्ट न होने की वजह से अदालत ने उसे रिहा कर दिया, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस ने मृतक शैली के पति पंकज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। लेकिन अदालत ने दो दिन के रिमांड पूरा होने के बाद तीन दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है, वहीं मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-20 को सौंप दी गई है।