फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ आवागमन के लिए पंचकूला पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला जाने वाला मार्ग 5 और 6 अप्रैल को रहेगा बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। चंडीगढ़ के वाटर वर्क्स सेक्टर-39 से एमईएस चंडीमंदिर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन को अपग्रेड करने का कार्य जारी है। इस कार्य के तहत पुरानी पाइपलाइन को उच्च क्षमता वाली पाइपलाइन से बदला जा रहा है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस कार्य के कारण हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला की ओर जाने वाला मार्ग 5 और 6 अप्रैल को बाधित रहेगा।
विज्ञापन




इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिटी ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यातायात सुचारू रूप से संचालित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 17/18 चौक से हाउसिंग बोर्ड जाने के बजाय रेलवे स्टेशन के रास्ते चंडीगढ़ की ओर जा सकते हैं। इसके अलावा जो वाहन चालक यमुनानगर हाईवे से चंडीगढ़ की ओर जाना चाहते हैं, वे माजरी चौक से बेला विस्टा चौक से दाहिना टर्न लेकर टैंक चौक से पुराना पंचकूला होते हुए सीधा चंडीगढ़ की ओर बढ़ सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात में किसी भी असुविधा से बचने के लिए दिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें