पंचकूला। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पंचकूला पुलिस जिले के करीब 1300 अपराधियों का विस्तृत डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है। इसमें अपराधियों की तस्वीरों का फेशियल रिकग्निशन सिस्टम रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। इसके तहत किसी वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध का चेहरा दिखाई देने पर उसका मिलान पुलिस के डेटाबेस से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक खाते, आधार, पैन कार्ड, परिवार के सदस्यों, वाहनों और घर के पते का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इसके अलावा दर्ज मुकदमों, जेल में आने-जाने, जमानत और पैरोल से संबंधित जानकारी भी डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल की जाएगी। पुलिस अपराधियों के आपसी संपर्क, सामाजिक पृष्ठभूमि और संभावित नेटवर्क की भी मैपिंग कर रही है। इसके आधार पर अपराधियों का रिस्क असेसमेंट किया जाएगा, ताकि दोबारा अपराध करने की आशंका वाले लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी की जा सके।