माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने एक दिन में चोरी के तीन मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पंचकूला पुलिस ने एक दिन में चोरी के तीन मामलों में 4 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
पहला मामला बीते सितंबर 2024 का है। इसमें पुलिस को शिकायतकर्ता केपीएस संधू वासी सेक्टर-12 पंचकूला ने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया था। उनकी अनुपस्थिति में कोई अज्ञात शख्स घर की खिड़की तोड़कर टेलीविजन व गैस सिलिंडर चोरी कर फरार हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सन्नी कुमार पुत्र बलविंदर सिंह वासी बलबीर बस्ती जिला फरीदकोट पंजाब को गुप्त सूचना के आधार पर फेज-1 सेक्टर-19 पंचकूला से काबू किया।
वहीं दूसरा मामला 21 जनवरी का है। इसमें पुलिस को दी शिकायत में धीरज पुत्र रोशन वासी गांव ददेश शिमला ने बताया कि वह सेक्टर-11 पंचकूला में इमेजिन एप्पल स्टोर में काम करता है। जब वह स्टोर में ग्राहकों के साथ बातचीत कर रहा था। तब स्टोर में आए दो युवकों ने मौके का फायदा उठाकर वहां डेमो के लिए रखी एप्पल घड़ी को चुरा लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर-5 में दी थी। मुख्य सिपाही कुलदीप ने दोनों आरोपियों को उसी दिन पंचकूला के रामगढ़ से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनू खान पुत्र अवतार अली व तरूण सैनी उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. गुरदीप सिंह को काबू कर लिया। दोनों आरोपी पंचकूला के रामगढ़ के रहने वाले है।
तीसरे मामले में अमित पुत्र विजय पाल वासी गांव जनकपुर जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश ने बताया कि बीते 14 जनवरी को मनसा देवी पंचकूला थाना में शिकायत दी थी। वह सेक्टर-4 पंचकूला में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है और बैटरी रिक्शा चलाता है। वह अपने बैटरी रिक्शा को सेक्टर-5 पार्किंग में खड़ा करके किसी काम से गया था जोकि वापस आने पर नहीं मिला।
इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 अनुसंधानकर्ता सहायक उप निरीक्षक रमन कुमार ने आरोपी पुनीत कुमार उर्फ विक्की वासी फेज-1 बलटाना जीरकपुर उम्र 30 वर्ष को पंचकूला के अभयपुर गांव से काबू कर लिया।